Site icon Khabribox

09 अगस्त: विश्व आदिवासी दिवस आज, समानता, संस्कृति और अधिकारों का खास दिन, स्वदेशी समुदायों के अधिकार, पहचान और विविधता का उत्सव

आज 09 अगस्त 2026 है। आज विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है। 09 अगस्त को प्रतिवर्ष विश्व आदिवासी दिवस (अंतर्राष्ट्रीय विश्व आदिवासी दिवस) मनाया जाता है।

खास है महत्व

दिसंबर 1994 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा इस दिवस को संशोधित किये जाने के बाद इसे 9 अगस्त को मनाया जाता है।इस दिन 1982 में जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र कार्य समूह की पहली बैठक में स्वदेशी मत-समूह को शामिल किया गया। 13 सितम्बर 2007 को विश्व भर के आदिवासियों के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण दिन था। इसी दिन संयुक्त राष्ट्र संघ ने, आदिवासियों के अधिकार का संयुक्त राष्ट्र के घोषणा पत्र (यूएनड्रिप) को अंगीकृत किया था। घोषणा पत्र के शुरुआत में ही कहा गया है कि आदिवासी समुदाय को अन्य समुदायों की भाँति ही बराबरी का दर्जा मिलना चाहिए। आदिवासी समाज में विविधता है और वे एक विशिष्ट भाषा एवं संस्कृति को मानने वाले समाज हैं। इस विविधता का सम्मान होना चाहिए। आदिवासी समुदाय को उनकी विशिष्ट संस्कृति और जीवन शैली के आधार पर कोई भी राष्ट्र उनसे भेदभाव नहीं कर सकता है।

Exit mobile version