Site icon Khabribox

उत्तराखंड में उड्डयन क्रांति: यहां खुलेगी एविएशन एकेडमी, उत्तराखंड में ही युवा बनेंगे पायलट, बदरीनाथ-केदारनाथ में जल्द शुरू होगा ATC सिस्टम


उत्तराखंड: उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को एक नई और हाईटेक उड़ान देने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य सरकार अब प्रदेश में ही युवाओं को पायलट बनने का मौका देने जा रही है। इसके तहत ऊधम सिंह नगर के पराग फार्म में एक अत्याधुनिक एविएशन एकेडमी और पायलट प्रशिक्षण स्कूल की स्थापना की जाएगी।

दिए यह निर्देश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं में तेजी लाने के कड़े निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) प्रणाली स्थापित करने के लिए औपचारिकताएं तुरंत पूरी की जाएं। इसका सिविल कंस्ट्रक्शन कार्य राज्य सरकार कराएगी, जबकि तकनीकी सहयोग और मानव संसाधन एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) उपलब्ध कराएगी।
• ​पायलट ट्रेनिंग स्कूल: ऊधम सिंह नगर के पराग फार्म में खुलेगी राज्य की अपनी एविएशन एकेडमी।
• ​चारधाम सुरक्षा: बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में सुरक्षित हवाई सफर के लिए जल्द स्थापित होगा एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) सिस्टम।
• ​नए एयर रूट: पौड़ी को नियमित हवाई सेवा से जोड़ने और पर्यटन नगरी लैंसडौन के लिए हवाई संपर्क की संभावनाएं तलाशने के निर्देश।
• ​हाईटेक निगरानी: मौसम के सटीक पूर्वानुमान के लिए पूरे प्रदेश में आटोमैटिक वेदर स्टेशन (AWS) और PTZ कैमरे लगेंगे।
• ​सरहदी पर्यटन को बढ़ावा: सामरिक और पर्यटन दृष्टि से महत्वपूर्ण गुंजी और आदि कैलास क्षेत्र में एयर स्ट्रिप या हेलीपोर्ट विकसित करने पर जोर।

Exit mobile version