नौकरी का सुनहरा अवसर सामने आया है। रक्षा क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर आया है। आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड (AVNL) ने वर्ष 2026 के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।
भरें जाएंगे इतने पद
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1,213 रिक्त पदों को भरा जाएगा, जिनमें जूनियर टेक्नीशियन से लेकर कार्यकारी श्रेणी (मैनेजर, सलाहकार और वरिष्ठ अधिकारी) के पद शामिल हैं।
- जूनियर टेक्नीशियन श्रेणी: 1,005 पद
- कार्यकारी एवं प्रबंधक श्रेणी: 208 पद
देखें वेबसाइट
इसके लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 11 जुलाई 2026 से 25 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन करने के लिए AVNL की आधिकारिक वेबसाइट avnl.co.in पर जाकर दिए गए दिशानिर्देशों के अनुसार ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है और इसके लिए अंतिम तिथि 25 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।