Site icon Khabribox

अल्मोड़ा में वन्यजीव सप्ताह पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, फोटोग्राफी प्रतियोगिता के विजेता हुए सम्मानित, सांपों पर सजीव प्रदर्शनी रही आकर्षण का केंद्र

अल्मोड़ा: वन्यजीव सप्ताह-2026 के अवसर पर अल्मोड़ा वन प्रभाग द्वारा वन्यजीव संरक्षण, जैव विविधता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया।

किया सम्मानित

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्रतिभाग कर संबोधित किया। इस अवसर पर वन्यजीव फोटोग्राफी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया‌। दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुए कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने वन्यजीव संरक्षण, प्राकृतिक आवासों की सुरक्षा तथा मानव-वन्यजीव सहअस्तित्व के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों एवं आमजन को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनने और जैव विविधता के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में बीयरशिबा स्कूल अल्मोड़ा, जीजीआईसी अल्मोड़ा, तक्षशिला स्कूल अल्मोड़ा तथा राजकीय इंटर कॉलेज स्यालीधार सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने वन्यजीव एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित प्रस्तुतियां देकर संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान आशीष कश्यप ने सांपों पर सजीव प्रदर्शनी के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।

किया प्रतिभाग

कार्यक्रम में दर्जा राज्य मंत्री कुंदन लटवाल, गंगा बिष्ट , पूर्व विधायक कैलाश शर्मा , रघुनाथ सिंह चौहान , जिलाध्यक्ष भाजपा महेश नयाल , ललित लटवाल, पार्षद अमित सह , प्रभागीय वनाधिकारी अभिमन्यु सिंह, उप प्रभागीय वनाधिकारी काकुल पुंडीर, वन क्षेत्राधिकारी मोहन राम आर्य सहित वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने प्रतिभाग किया।

Exit mobile version