Site icon Khabribox

Ayodhya Ram Mandir: आज 23 जनवरी से आम भक्तों के लिए मंदिर में प्रवेश शुरू

22 जनवरी का दिन हम सभी देशवासियों के लिए एतिहासिक और गौरव का दिन बन गया है। 22 जनवरी को रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई और मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम अयोध्या के भव्य मंदिर में विराजमान हो गये हैं।

मंदिर में विराजे रामलला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 22 जनवरी को रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई‌। नए बने मंदिर में रामलला विराजमान हो चुके हैं। अब आज 23 जनवरी, मंगलवार से आम भक्तों को मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा। अयोध्या राम मंदिर में आम भक्तों के लिए कोई भी दर्शन शुल्क निर्धारित नहीं किया गया है, ये पूरी तरह से निशुल्क है। राम जन्मभूमि ट्रस्ट के अनुसार, राम मंदिर रोज सुबह 7:00 बजे आम भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा। भक्त सुबह 11:30 बजे तक राम लला के दर्शन कर पाएंगे, इसके बाद करीब ढाई घंटे भोग व विश्राम के लिए मंदिर बंद रहेगा। दोपहर 2 बजे मंदिर पुन: खोला जाएगा, भक्त शाम 7 बजे तक दर्शन कर पाएंगे।

Exit mobile version