Site icon Khabribox

Ayodhya Ram Mandir: कल 23 जनवरी से आम भक्त कर सकेंगे श्रीराम के दर्शन, घर बैठे बनेगा रामलला की आरती में शामिल होने का पास

दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। आज 22 जनवरी का दिन है। जो हम सभी देशवासियों के लिए एतिहासिक दिन है। आज रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा है।

23 जनवरी से आम भक्तों के लिए मंदिर में प्रवेश शुरू

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के बाद अगले दिन यानी 23 जनवरी, मंगलवार से आम भक्तों को मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा। अयोध्या राम मंदिर में आम भक्तों के लिए कोई भी दर्शन शुल्क निर्धारित नहीं किया गया है, ये पूरी तरह से निशुल्क है। राम जन्मभूमि ट्रस्ट के अनुसार, राम मंदिर रोज सुबह 7:00 बजे आम भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा। भक्त सुबह 11:30 बजे तक राम लला के दर्शन कर पाएंगे, इसके बाद करीब ढाई घंटे भोग व विश्राम के लिए मंदिर बंद रहेगा। दोपहर 2 बजे मंदिर पुन: खोला जाएगा, भक्त शाम 7 बजे तक दर्शन कर पाएंगे।

रामलला की दिन में तीन बार होगी आरती

अयोध्या में भगवान रामलला की दिन में तीन बार आरती का आयोजन किया जाएगा। पहली आरती सुबह 6.30 बजे, दूसरी आरती दोपहर 12 बजे और तीसरी आरती शाम 7.30 बजे को होगी।

आरती में शामिल होने के लिए पास जरूरी

अयोध्या में अगर राम लला की आरती में शामिल होने चाहते हैं तो इसके लिए पहले आपको ऑनलाइन या ऑफलाइन बुकिंग करवानी पड़ेगी। मंदिर में हर दिन भव्य आरती का आयोजन होगा जिसमें सिर्फ पास धारक लोगों को ही शामिल होने की परमिशन होगी। राम लला की आरती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन घर बैठे भी पास बुक कर सकते हैं। आरती की एक स्लॉट में सिर्फ 30 लोगों को एंट्री दी जाएगी और बिना पास वाले लोग को आरती में शामिल होने की अनुमति नहीं है।

Exit mobile version