Site icon Khabribox

अयोध्या के राम मंदिर की 57 साल पहले हो गई थी भविष्यवाणी, लिखा है प्राण प्रतिष्ठा का साल

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। 22 जनवरी का दिन हम सभी देशवासियों के लिए गौरव और एतिहासिक दिन है। इस दिन अयोध्या में रामलला की मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम है।

राम मंदिर की भविष्यवाणी

दुनिया भर में इस दिन को लेकर उत्साह का दिन है‌ इसी बीच एक डाक टिकट काफी वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस वायरल डाक टिकट में यह दुर्लभ डाक टिकट लखनऊ के अशोक कुमार के पास है। उन्होंने अपने ‘द लिटिल म्यूजियम’ में इस टिकट को बड़ी ही हिफाजत से संभाल कर रखा है। भगवान श्रीराम के ससुराल नेपाल में करीब 57 साल पहले एक डाक टिकट जारी किया गया था। 1967 में जारी इस डाक टिकट में संयोगवश राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का साल लिखा है। इस पर रामनवमी 2024 लिखा है।सोशल मीडिया पर यह काफी वायरल हो रहा है।

Exit mobile version