देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। फिल्म”बाहुबली” के दस साल पूरे हो गए हैं।
दर्शकों में उत्साह
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके दस साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए निर्देशक एसएस राजामौली ने अपनी दोनों “बाहुबली” फिल्मों को एक साथ मिलाकर एक फिल्म “बाहुबली – द एपिक” बनाई है। जो 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है। जिसको लेकर दर्शकों में उत्साह का माहौल है। जिसमें एडवांस बुकिंग में भी नया रिकॉर्ड बन गया है। हैदराबाद में फिल्म के हिंदी और तेलुगु संस्करणों की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। “बाहुबली” की कहानी रिलीज़ होते ही एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है।
“बाहुबली – द एपिक” फिल्म
प्रभास और राणा दग्गुबाती अभिनीत “बाहुबली” ने 2015 में कमाई के रिकॉर्ड बनाए। 2017 में जब “बाहुबली 2” रिलीज़ हुई, तो इसने इतनी धूम मचाई कि कई शहरों के सिनेमाघर 24 घंटे खुले रहे। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि अगर “बाहुबली – द एपिक” का क्रेज़ जारी रहा, तो यह दोबारा रिलीज़ होने पर ₹100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली पहली फिल्म बन सकती है।