Site icon Khabribox

अल्मोड़ा पंहुचने पर बाबा विश्वनाथ जगदीशिला डोली रथ यात्रा का हुआ भव्य स्वागत, बाबा विश्वनाथ के जयकारे से गूंज उठा क्षेत्र

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। बीते कल रविवार को बाबा विश्वनाथ जगदीशिला डोली रथ यात्रा अल्मोड़ा पहुंची।

डोली का भव्य स्वागत

इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने डोली का भव्य स्वागत किया। साथ ही डोली के दर्शन किए। जिसमे नगर के करबला स्थित पार्क, धारानौला, दुगालखोला, पुलिस लाइन के समीप डोली रथ यात्रा का स्वागत किया गया। महिलाओं ने डोली पर अक्षत और पुष्प वर्षा की। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। बाबा विश्वनाथ के जयकारे से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।
इसके बाद डोली रथ यात्रा अल्मोड़ा के बाद अगले पड़ाव भवाली को रवाना हुई।

रहें मौजूद

इस मौके पर स्वागत करने वालों में पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, शोभा जोशी, प्रकाश रावत, मनोज भंडारी, प्रताप सत्याल, भीम ऐठानी, हेम जोशी, शेखर लखचौरा, पार्षद संजय जोशी आदि लोग मौजूद रहें।

Exit mobile version