Site icon Khabribox

बदायूं डबल मर्डर हत्याकांड: दूसरा फरार आरोपी जावेद गिरफ्तार, दो बच्चों की निर्मम हत्या से दहला बदायूं

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। यूपी के बदायूंं में घटी घटना की हर जगह चर्चा है। यहां दो बच्चों की निर्मम हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया।

दूसरा आरोपी पकड़ में आया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दो भाईयों ने दो छोटे बच्चों को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना का एक मुख्य आरोपी साजिद पुलिस एंकाउंटर में मारा गया। जबकि दूसरा 25 हजार का आरोपी जावेद फरार चल रहा था, जो अब पुलिस गिरफ्त में आ गया है। जिसे बरेली से गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि पुलिस की तरफ से गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

दो बच्चों की हत्या

रिपोर्ट्स के मुताबिक बदायूं जिले में हुए दोहरे हत्याकांड ने हर किसी को दहला दिया। बदायूं की बाबा कॉलोनी में बीते मंगलवार रात करीब आठ बजे ठेकेदार विनोद ठाकुर के दो बेटों आयुष (13) और अहान (6) की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। वहीं एक बच्चें ने भागकर अपनी जान बचाई। बताया गया है कि साजिद रात आठ बजे वहां आया। साजिद और जावेद घर मे उधार लेने आए थे और चाय पीने के बाद ऊपर जाकर मासूम बच्चों को मार डाला। अभी तक कत्ल का मोटिव एक पहेली बना हुआ है।

Exit mobile version