Site icon Khabribox

बागेश्वर: चौकी रीमा व एस0ओ0जी0 की संयुक्त टीम द्वारा चैकिंग के दौरान 05 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बागेश्वर द्वारा युवाओं में बढ़ते हुए नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने एवं आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत अवैध शराब/मादक पदार्थों की बिक्री/तस्करी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध समस्त थाना प्रभारियों व प्रभारी एसओजी0 बागेश्वर को अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया

         उक्त क्रम में श्रीमान पुलिस उपाधीक्षक  महोदय कपकोट/ऑपरेशन के निर्देशन में दिनांक 04-02-2022 को चौकी प्रभारी रीमा उ0नि0 श्री प्रहलाद सिंह द्वारा चौकी पुलिस एवं एस0ओ0जी0 टीम के साथ क्षेत्र में शान्ति/सुरक्षा व्यवस्था व मादक पदार्थों की चैकिंग के दौरान दोफाड़ क्षेत्र से अभियुक्त  जगदीश कुमार पुत्र श्री दली कुमार निवासी दोफाड़ थाना कपकोट, बागेश्वर उम्र- 42 वर्ष को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। संयुक्त टीम को उक्त अभियुक्त के कब्जे से  05 पेटी बीच हाउस अंग्रेजी शराब रम बरामद हुई। जिस आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध  मु0FIR No- 17/2022 धारा 60 (1)आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस टीम का विवरण:-

1.उ0नि0 श्री प्रहलाद सिंह, चौकी प्रभारी रीमा।
2. आरक्षी  मनोहर सिंह।
3. आरक्षी  बसंत पंत, एस0ओ0जी0।
4. आरक्षी चालक नैन राम।

Exit mobile version