Site icon Khabribox

बागेश्वर : पुलिस टीम द्वारा दुकान में लोगों को शराब पिलाने तथा अवैध शराब की तस्करी करने पर 02 व्यक्ति किये गये गिरफ्तार

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बागेश्वर द्वारा आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन.2022 के दृष्टिगत अवैध शराब व मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने वालों पर प्रभावी अंकुश लगाते हुए कड़ी कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में समस्त थाना प्रभारियों एवं एस0ओ0जी0 बागेश्वर को आवश्यक निर्देश निर्गत किये गये हैं।

अपने दुकान में अवैध रूप से लोगों को शराब पिलाने एवं बेचने पर गिरफ्तार किया गया

              उक्त क्रम मे दिनांक: 11-01-2022 को थानाध्यक्ष श्री प्रताप सिंह नगरकोटी, थाना कपकोट के निर्देशन में कपकोट पुलिस टीमों द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत शान्ति व्यवस्था/अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम ड्यूटी के दौरान पुलिस टीम प्रथम द्वारा जमुवाखाल नाचती के पास से प्रमोद सिंह कोरंगा पुत्र श्री मंगल सिंह निवासी- दुलम, थाना- कपकोट, जिला- बागेश्वर उम्र- 35 वर्ष को अपने दुकान में अवैध रूप से लोगों को शराब पिलाने एवं बेचने पर गिरफ्तार किया गया। जिस आधार पर उपरोक्त प्रमोद सिंह कोरंगा के विरूद्ध थाना कपकोट में मु0अ0सं0- 08/22, धारा- 60/21 आबाकरी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया। साथ ही दूसरी टीम द्वारा शान्ति  व्यवस्था/अवैध मादक पदार्थों की चैकिंग के दौरान नया पुल खाईबगड़ के पास त्रिलोक सिंह पुत्र स्व0श्री खड़क सिंह निवासी- ग्राम- लाहुर, थाना- कपकोट, बागेश्वर उम्र- 42 वर्ष को 13 बोतल अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जिस आधार पर उपरोक्त त्रिलोक सिंह के विरूद्ध थाना कपकोट में मु0अ0सं0- 09/22, धारा- 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस टीम

1- उ0नि0 श्री विवके चन्द्र।
2- आरक्षी विरेन्द्र सिंह गैड़ा।

पुलिस टीम II

1- आरक्षी भगत राम।
2- आरक्षी बसन्त लाल।

Exit mobile version