Site icon Khabribox

बागेश्वर: बारिश के बाद अब भी 04 सड़कें बंद, यातायात प्रभावित

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। जिससे भूस्खलन होने और मलबा गिरने से अब भी 04 सड़के बंद है।

बारिश से जनजीवन प्रभावित

मिली जानकारी के अनुसार रविवार को दिन में मौसम साफ रहा, लेकिन शाम होते-होते फिर बारिश होने लगी। वहीं लगातार हो रही बारिश के बीच लंबे समय से बंद सड़कों को खोलने के काम में दिक्कत आ रहीं हैं। कपकोट की बदियाकोट-बोरबलड़ा और काफलीकमेड़ा सड़के अब भी बंद है। सीरी और पोथिंग-शोभाकुंड मोटर मार्ग पर भी यातायात बाधित होने से ग्रामीणों को आवाजाही में दिक्कत हो रहीं हैं। सड़क खोलने का काम जारी है।

Exit mobile version