Site icon Khabribox

बागेश्वर: 09 महिलाओं की दमकल विभाग में हुई तैनाती, कहा- हर चुनौती से लड़ने को है तैयार

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में 09 महिलाओं की दमकल विभाग में तैनाती हुई है। जिसके बाद अब महिलाओं को आग बुझाने समेत फायर उपकरणों को चलाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

फायर ब्रिगेड में महिला कर्मियों की तैनाती

अब तक फायर ब्रिगेड में महिला कर्मी नहीं होते थे। लेकिन अब प्रदेश में महिलाओं को दमकल विभाग की जिम्मेदारी दी गयी है। बागेश्वर में महिलाओं को आग बुझाने सहित अन्य कार्यों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस पर महिलाओं ने भी खुशी व्यक्त करते हुए कहा हैं कि वह हर चुनौती से निपटने को तैयार हैं। बताया कि महिलाएं जल्द ही फिल्ड में दिखेंगी।

Exit mobile version