Site icon Khabribox

बागेश्वर: डाक वितरित करने जा रहे युवक पर भालू ने किया हमला, अनियंत्रित होकर खाई में गिरा, मौत

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में एक युवक पर भालू ने हमला कर दिया। इस हमले में युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान हरियाणा के पानीपत निवासी यश शर्मा के रूप में हुई है, जो कपकोट में तैनात था।

भालू ने किया हमला

मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला कपकोट ब्लॉक के खड़लेख क्षेत्र का है। जब यश शर्मा 8 जुलाई की सुबह साइकिल से डाक वितरण के लिए खड़लेख क्षेत्र की ओर निकला था। इसी दौरान घने जंगल के पास अचानक एक जंगली भालू ने उस पर हमला कर दिया। जिस पर युवक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस एसडीआरएफ को सूचना दी। वहीं करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम ने युवक का शव खाई से बाहर निकाला। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं वन विभाग को भी इस घटना की जानकारी दी गई है। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Exit mobile version