Site icon Khabribox

बागेश्वर: घर में घुसकर गैस सिलेंडर में लगाई आग, 11 लोग झुलसे, 06 हायर सेंटर रेफर

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में घर में घुसकर एक आदमी ने गैस सिलेंडर में आग लगा दी। इस घटना में 11 लोग झुलस गए। जो अस्पताल में भर्ती हैं।

जांच कर रही पुलिस

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बागेश्वर जिले के गरुड़ तहसील के रणकुणी गांव की यह घटना है। जब बीते मंगलवार की देर रात कुंदननाथ ने पड़ोसी नारायण नाथ के घर में घुसकर अंदर से कुंडा लगा दिया। जिसके बाद उसने गैस सिलेंडर खोलकर आग लगा दी। इस हादसे में 11 लोग घायल हो गए थे। बताया कि कुंदन नाथ नशे में था और गालीगलौज करते हुए एकाएक पड़ोसी के घर में घुस गया और घटना को अंजाम दे दिया। कुंदन ने किचन में आग लगाने की नीयत से रसोई गैस के सिलिंडर का पाइप चूल्हे से अलग कर दिया। हालांकि सिलिंडर फटा नहीं। आग से दोनों परिवारों के 11 सदस्य झ़ुलस गए। छह गंभीर रूप से घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया है, जबकि चार का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक घायल सीएचसी बैजनाथ में भर्ती है। मामले में पुलिस जांच में जुट गई है।

Exit mobile version