Site icon Khabribox

बागेश्वर: आवसीय मकान के पास गिरा विशालकाय पेड़, सुरक्षित हटाया

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में आज दिनांक 29 /06/2025 को सुबह 9:55 बजेअमसरकोट के पास एक आवासीय भवन के पास पेड़ गिर गया। जिससे यातायात प्रभावित हुआ।

पेड़ को हटाया

जिसके बाद इसकी सूचना फायर स्टेशन बागेश्वर को दी गई। सूचना पर प्रभारी अग्निशमन अधिकारी FSSO  गोपाल सिंह रावत के कुशल नेतृत्व में फायर रेस्क्यू टीम सड़क से लगभग 300 मीटर दूर पैदल चलकर तत्काल घटान स्थल पहुंची। यह विशालकाय पेड़ एक मकान के लेंटर वाली छत पर गिरा हुआ था। FSSO के कुशल निर्देशन में फायर रेस्क्यू टीम द्वारा कड़ी मशक्कत कर  वुडन कटर से पेड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में कटाकर मकान के छत से हटाकर मकान को पेड़ के खतरे से सुरक्षित किया गया।  इस घटना में नुकसान की खबर नहीं है।

फायर रेस्क्यू टीम

FSSO गोपाल सिंह रावत lfm  गणेश चंद्र, Ifm केदार सिंह, चालक रमेश बंगारी, fm अनिकेत सिंह, fw रीता राणा, fw रश्मि, fw दिव्या बिष्ट, fw काजल, fw अंजना, fw हिना शामिल रहें ।     

Exit mobile version