March 29, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

बागेश्वर: कोतवाली तथा एस0 ओ0 जी0 की संयुक्त टीम ने 1.482 किलोग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशानुसार वर्तमान में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री तथा नशे पर रोकथाम लगाए जाने हेतु अभियान चालाया जा रहा है।

अभियुक्त को चरस के साथ पकड़ा-

इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर के कुशल पर्यवेक्षण में दिनांक 29.08.2021 को कोतवाली पुलिस तथा एस0 ओ0 जी0 की संयुक्त टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत शांन्ति/कानून व्यवस्था एवं अवैध मादक पदार्थों की चैकिंग की गई। जिसमें ड्यूटी के दौरान गड़ियागाँव पुल से 50 मीटर आगे एक व्यक्ति महेंद्र राम पुत्र गोठी राम निवासी – सूपी थाना कपकोट जनपद बागेश्वर उम्र- 55 वर्ष को पकड़ा गया। जिसमें उसके कब्जे से 1.482 किलोग्राम चरस बरामद की। जिसकी कीमत (अनुमानित लागत) 1,48,000 है।

पुलिस ने किया गिरफ्तार-

जिसके बाद अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह इस चरस को लेकर हल्द्वानी से आ रही किसी टीम को देने अल्मोड़ा जा रहा था। जिस सम्बन्ध मे थाना कोतवाली में मु0अ0 संख्या 85/2021 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसे पुलिस टीम द्वारा माननीय न्यायालय के समक्ष आज दिनांक 30/08/2021 को पेश किया जा रहा है।