बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में ग्राम सभा मनकोट, छाती क्षेत्र में गुलदार का आतंक बना हुआ है। जिसको लेकर लोगों में दहशत का माहौल है।।
आदेश जारी
यहां गुलदार द्वारा वृद्ध महिला पर हमले की घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार इसके दृष्टिगत बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन बड़ा कदम उठाया है। यहां प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी, बाल विकास की रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने संबंधित क्षेत्र में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित करने के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार ग्राम सभा मनकोट, छाती एवं बसेत में स्थित सभी आंगनबाड़ी केंद्र दिनांक 12 जनवरी तक बंद रहेंगे।