Site icon Khabribox

बागेश्वर: सरयू नदी में नहाने गए युवक को सांप ने डंसा, हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में एक युवक को सांप ने काट लिया। जिसके बाद युवक को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

युवक को सांप ने डंसा

जानकारी के अनुसार बीते कल गुरुवार देर सायं तहसील रोड निवासी विशाल (25) सरयू नदी में नहाने गया था। तभी सांप ने उन्हें डंस दिया। उनके साथ मौजूद लोग उन्हें जिला अस्पताल लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति देखते हुए हायर सेंटर रेफर दिया है। युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

Exit mobile version