Site icon Khabribox

बागेश्वर: बागेश्वर-ताकुला एनएच पर कार्यरत युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर जिले में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

युवक की मौत

मिली जानकारी के अनुसार काफलीगैर में युवक बागेश्वर-ताकुला एनएच पर कार्यरत था। जिसकी पहचान सोनू कुमार (34) पुत्र कृष्णन निवासी सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। झिरौली थाने के थानाध्यक्ष मनवर सिंह ने बताया कि युवक एनएच पर चल रहे चौड़ीकरण के कार्य में श्रमिक था। प्रोजेक्ट मैनेजर उमंग वर्मा के अनुसार रोजाना की तरह बुधवार रात भी वह खाना खाने के बाद अपने चचेरे भाइयों और अन्य साथियों के साथ सोने चला गया था। बीते कल सुबह जब वह देर तक नहीं उठा तो साथी उसे उठाने गए। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथमदृष्टया युवक की मौत नेचुरल लग रही है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।

Exit mobile version