बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर जिले के कपकोट में भव्य रूप से बदियाकोट के मां आदिबद्री भगवती मंदिर में आठूं पर्व उपजात यात्रा आयोजित हुई। जिसका समापन हो गया है।
आठूं पर्व उपजात यात्रा का समापन
मिली जानकारी के अनुसार मां आदिबद्री भगवती मंदिर में 16 साल बाद यह यात्रा आयोजित की गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन और पूजा-अर्चना की। विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमें विगत 24 अगस्त को बदियाकोट में उपजात यात्रा आठूं पर्व का शुभारंभ हुआ था। 25 अगस्त को देव डांगर और 30 श्रद्धालुओं का जत्था नंदाकुंड के लिए रवाना हुआ था। सोराग, जातोली होते हुए दल नंदाकुंड पहुंचा। 30 अगस्त को शंभू ग्लेशियर से ब्रह्कमल लेकर श्रद्धालु मां आदिबद्री के धाम पहुंचे। वहीं रविवार को ब्रह्मकमल से मां की पूजा-अर्चना की गई। वहीं करीब दो बजे मूर्ति विसर्जन किया गया।