Site icon Khabribox

बागेश्वर: चाय बेचने वाले महिला की दुकान में तोड़फोड़, छेड़खानी व मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, भेजा अल्मोड़ा जेल

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में पुलिस ने चाय बेचने वाले महिला की दुकान में तोड़फोड़, छेड़खानी तथा मारपीट करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस में दी तहरीर

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को पीड़िता ने पुलिस को प्राथमिकी दी। जिसमें बताया कि रिठकुला, लीती गांव निवासी दरबान सिंह पुत्र गजे उसके चाय के होटल में आया। उसने उसका सामान तोड़ दिया तथा बाहर फेंकने लगा। रोकने पर वह मारपीट में उतारु हो गया और बेलचे से वार भी किया। जिससे उसे गंभीर चोट भी आ गई। दुकान के बाहर आकर महिला ने अपनी जान बचाई।

भेजा जेल

जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता की प्राथमिकी के बाद धारा 109,76,352,351(2),333,324(2) बीएनएस में मामला दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के के निर्देश पर गिरफ्तारी को टीम गठित की गई। टीम ने रात में ही आरोपित को घर से गिरफ्तार किया। जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से न्यायिक हिरासत में अल्मोड़ा जेल भेज दिया है।

Exit mobile version