Site icon Khabribox

बागेश्वर: लंबे समय बाद जिला अस्पताल में आंखों के ऑपरेशन शुरू, मरीजों को राहत

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर के जिला अस्पताल में लंबे समय बाद आंखों के ऑपरेशन शुरू होने लगे हैं। आठ महीने बाद ऑपरेशन शुरू हुए हैं।

मंगल और शुक्रवार को आंखों के ऑपरेशन

इससे मरीजों को बड़ी राहत मिल रही है। मिली जानकारी के अनुसार ऑपरेशन थियेटर के नवनिर्माण हो रहा था। निर्माण कार्य शुरू होने के बाद ऑपरेशन ठप हो गए थे। इस संबंध में जिला अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. एसपी त्रिपाठी ने बताया कि ओटी का काम पूरा होने के बाद फरवरी में आंखों के ऑपरेशन शुरू हो गए हैं। इस बीच 15 लोगों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन भी हो चुके हैं। प्रत्येक मंगल और शुक्रवार को आंखों के ऑपरेशन होंगे।

Exit mobile version