Site icon Khabribox

बागेश्वर:अखिल भारती विद्यार्थी परिषद ने प्रवेश से वंचित सभी छात्र-छात्राओं को प्रवेश हेतु एस.एस. जीना विवि के कुलपति को भेजा ज्ञापन

बागेश्वर जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए कई छात्र-छात्राएं वंचित हैं। उन्हें प्रवेश दिलाने के लिए अखिल भारती विद्यार्थी परिषद मुखर है। परिषद से जुड़े छात्रों ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन भेजा। जल्द समर्थ पोर्टल शुरू करने की मांग की है।

समर्थ पोर्टल को दोबारा शुरू करने की मांग

परिषद से जुड़े छात्र शुक्रवार को कैंपस में पहुंचे। यहां निदेशक डॉ. दीपा कुमारी को कुलपति एसएस जीना विवि के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में छात्रों का कहना है कि बीए, बीकॉम तथा बीएससी प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश पाने के लिए कई छात्र-छात्राएं लाइन पर हैं। वे लोग सामर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाए हैं। जिस कारण उनका प्रवेश अधर में है। उन्होंने पोर्टल को दोबारा खोलने तथा ऑफलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है।

मौजूद रहे

इस मौके पर सौरभ जोशी, ज्योति रावत, भूपेंद्र दानू, योगेश जोशी, पंकज कुमार, भावना, ललिता थापा आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version