Site icon Khabribox

बागेश्वर:सावधान  मौसम विभाग द्वारा दिया गया अलर्ट, नदियों के तट पर रहने वाले परिवार/आम लोगों को लाउड स्पीकर द्वारा किया गया जागरूक

पुलिस अधीक्षक  जनपद बागेश्वर अमित श्रीवास्तव के आदेशानुसार, पुलिस उपाधीक्षक कपकोट महोदय  अशोक कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में फायर सर्विस कपकोट द्वारा  मौसम विभाग से मिली चेतावनी के मध्यनजर दिनांकः 20/07/2022 को रेड अलर्ट व 21/07/2022 से 23/07/2022 तक आँरेन्ज अलर्ट को देखते हुए कपकोट में स्थानीय नदियों के तट पर रहने वाले परिवार/आम लोगों को लाउड स्पीकर द्वारा जागरूक किया गया।

आपदा होने पर निम्न न0 पर सम्पर्क करें

बढ़ती वर्षा मानसूनी सीजन में किसी भी नदी/नालो के नजदीक ना जाए और ना किसी को जाने दें किसी भी प्रकार की आपदा होने पर निम्न न0 पर सम्पर्क करें।
1.जिला आपदा कन्ट्रोल बागेश्वर – 9760136234
2.पुलिस हेल्प लाईन न0  – 112 ।
3.पुलिस कन्ट्रोल रूम बागेश्वर – 9411112983 ।

सम्मानित जनता एवं वाहन चालकों से अनुरोध 

सभी जनता एवं वाहन चालकों से अनुरोध किया गया है कि आप आवागमन के दौरान सावधानी पूर्वक यात्रा करने का कष्ट करें तथा अधिक वर्षा होने पर किसी सुरक्षित स्थान पर रूकने का कष्ट करें।

Exit mobile version