Site icon Khabribox

बागेश्वर: जिले में कल भारी बारिश का अलर्ट, डीएम ने की सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों की छुट्टी

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बागेश्वर जिले में कल सभी स्कूलों में अवकाश रहेगा।

डीएम ने जारी किया आदेश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मौसम विभाग ने कल मंगलवार को जनपद बागेश्वर सहित राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में भारी से भारी बारिश की संभावना जताई है, जिसके दृष्टिगत अलर्ट जारी किया गया है। इसके दृष्टिगत सुरक्षा के लिए जिले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक) एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में मंगलवार 12 अगस्त को एक दिवसीय अवकाश रहेगा।

Exit mobile version