बागेश्वर जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा दिनांक 02.08.2023 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 03.08.2023 को जनपद अन्तर्गत कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा व गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के तीव्र से अति तीव्र होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है। वर्तमान में जनपद अन्तर्गत वर्षा गतिमान होने के कारण छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनाँक 03.08.2023 (बृहस्पतिवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक) एवं ऑगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया जाता है।

बागेश्वर क्षेत्रान्तर्गत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में (कक्षा 01 से 12 तक) एवं आंगनबाड़ी केन्द्र रहेंगे बन्द
अतः मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी चेतावनी को देखते हुए दिनाँक 03.08.2023 का जनपद बागेश्वर क्षेत्रान्तर्गत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में (कक्षा 01 से 12 तक) एवं आँगनबाडी केन्द्र बन्द रहेंगे। विचलन की दशा में सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।