Site icon Khabribox

बागेश्वर: धोखाधड़ी के शिकार पीड़ित के खाते में लौटाए 98 हजार की राशि

बागेश्वर जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर पुलिस की साइबर सेल की मदद से धोखाधड़ी के शिकार पीड़ित के खाते में 98552 रुपए की धनराशि लौटाई है।

अज्ञात ने रिश्तेदार बनकर 98,552 की धोखाधड़ी

बागेश्वर निवासी उमेश चंद्र पंत के साथ 12 सितंबर को अज्ञात ने रिश्तेदार बनकर 98,552 की धोखाधड़ी कर दी। पीड़ित को धनराशि देने के बाद ठगे जाने का एहसास हुए। उसने इस मामले की तहरीर पुलिस को दी। तहरीर के बाद साइबर सैल ने त्वरित तकनीकी जानकारी ज्ञात कर संबंधित नोडलों से पत्राचार कर आहरित की गई पूरी राशि आवेदक के खाते में वापस करा दी है।

आवेदक ने पुलिस का जताया आभार

अपने बैंक खाते में पूर्ण धनराशि वापस पाकर आवेदक ने पुलिस के प्रति आभार जताया।

Exit mobile version