Site icon Khabribox

बागेश्वर: इस छात्रवृत्ति के लिए करें आवेदन, यहां देखें अधिक जानकारी

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में समाज कल्याण विभाग की ओर से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ी जाति और दिव्यांग विद्यार्थियों को पूर्व दशम और दशमोत्तर छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।

आवेदन प्रक्रिया शुरू

जानकारी के अनुसार इसके लिए आवेदन चल रहे हैं। विद्यार्थी 30 सितंबर तक विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए पात्र विद्यार्थियों को सबसे पहले scholarships.gov.in वेबसाइट पर अपना ओटीआर नंबर जनरेट करना होगा। उसके बाद अनिवार्य दस्तावेजों को पोर्टल पर अपलोड करना होगा।

Exit mobile version