Site icon Khabribox

बागेश्वर: ज्वाइनिंग के बाद छुट्टी पर घर आए सेना के जवान की सड़क हादसे में मौत

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां एक सड़क हादसे में सेना के जवान की मौत हो गई। इस घटना के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है।

बाइक हादसे में सेना के जवान की मौत-

जानकारी के अनुसार कपकोट के ग्राम कानलौ (जसरौली) गांव निवासी गोविंद सिंह ऐठानी के पुत्र पवन ऐठानी (21) सेना की 16 कुमाऊं बटालियन में जवान थे। जो ज्वाइनिंग के बाद पहली छुट्टी पर घर आए हुए थे। प्रशिक्षण के बाद उन्हें पहली ज्वाइनिंग अरुणाचल प्रदेश में मिली थी। बताया जा रहा है कि नवरात्र में पूजा करवाने के लिए वह छुट्टी पर घर आए थे। इस दौरान शनिवार शाम वह घर से भराड़ी बाजार की ओर आ रहे थे। फायर कार्यालय के आगे कुछ दूरी पर उनकी बाइक फिसल गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम को दी। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने उन्हें गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

Exit mobile version