Site icon Khabribox

बागेश्वर: सड़क का उखड़ा डामर, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में नौगांव के लिए बनी सड़क का डामर उखड़ने पर‌ ग्रामीणों ने नाराजगी जताई है।

ज्ञापन में कहीं यह बात

मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने इस पर तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम को ज्ञापन देकर सड़क दुरुस्त करने की मांग की। जिसमें कहा कि पीएमजीएसवाई की सड़क में एक साल पहले ही डामरीकरण किया गया था, लेकिन खड़िया खदान के संचालक सड़क से भारी पोकलेन मशीन लेकर जा रहे हैं। भारी मशीन के चलने से डामर जगह-जगह से उखड़ गया है और सड़क बदहाल हो गई है। इस वजह से वाहन चालकों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने डीएम से जल्द सड़क के गड्ढों को भरने की मांग की।

यह लोग रहें मौजूद

इस मौके पर ग्राम प्रधान विमला देवी, जगदीश सिंह, ललित सिंह, पंकज, रंजीत आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version