Site icon Khabribox

बागेश्वर: भतीजी को बचाने के लिए नदी में कूदी चाची, दोनों की तलाश जारी

यहां भतीजी को बचाने के लिए चाची ने नदी में छलांग लगा दी । नदी के तेज बहाव में दोनों बह गई और लापता हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू अभियान में जुट गई लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं मिला ।

रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन नहीं लगा सुराग

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बागेश्वर स्याल डोबा निवासी ज्योति(25) पुत्री शंकर दत्त पांडेय ने सरयू में छलांग लगा दी । उसे बहता देख पीछे से उसकी चाची  जीवंती देवी (42)ने पत्नी हरीश पांडे ने भी नदी में छलांग लगा दी ।
सूचना के बाद कोतवाली पुलिस, एसडीआरएफ और दलकल विभाग के कर्मचारियों ने विकास भवन से लेकर बिलौना तक रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं मिला । वहीं कोतवाल जगदीश ढकरियाल ने बताया कि ज्योति ने पहले नदी में छलांग लगाई, उसे बचाने के लिए उसकी चाची भी कूद गई। प्रथम दृष्टा ज्योति ने आत्महत्या करने के लिए ही नदी में छलांग लगाई है। मामले की जांच की जा रही है। जब तक दोनों नहीं मिलते तब तक कुछ नहीं कहा जा सकता है।
वहीं सूचना मिलते ही दोनों के परिजन पहुंचे पुलिस द्वारा उनसे भी पूछताछ की गई ।

मानसिक रूप से परेशान थी ज्योति

वहीं बताया जा रहा है कि नदी में कूदी ज्योति के परिजनों के मुताबिक वह मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। उसकी शादी दिल्ली में हुई थी, लेकिन वह लंबे समय से माइके में ही रह रही थी । रविवार को वह जिला मुख्यालय में चाची के साथ आई थी । और यह हादसा हो गया।  

Exit mobile version