March 29, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

बागेश्वर: यातायात पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं के रोकथाम हेतु नगर क्षेत्र में चलाया गया जागरूकता अभियान

              
पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशानुसार बागेश्वर नगर क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था हेतु सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 27-09-2021 को निरीक्षक शिवराज सिंह बिष्ट, प्रभारी यातायात बागेश्वर द्वारा गरूड़ टैक्सी स्टैंड, भराड़ी, कांडा व अन्य टैक्सी स्टैंडों व बस स्टैंड में वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई व उत्तराखण्ड ट्रैफिक आई एप के सम्बन्ध में जागरूक किया गया।

वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने का किया अनुरोध-

इस दौरान वाहन चालकों व अन्य लोगों को बताया गया कि कभी भी आपके आस-पास सड़क दुर्घटना होती है तो घायल/पीड़ित व्यक्ति की मदद करें, उसे समय पर हाॅस्पिटल पहुंचाकर उसका जीवन बचाएं, सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने वालों को पुलिस किसी भी तरीके से परेशान नहीं करती है। साथ ही वाहन चालकों व अन्य लोगों को यातायात से सम्बन्धित जागरूकता पम्पलेट वितरित किये गये तथा यातायात पुलिस टीम द्वारा वाहनों में जागरूकता पम्पलेट लगाये गये और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव हेतु वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने का अनुरोध किया गया।