Site icon Khabribox

बागेश्वर: जल्द डबल लेन होगा बागेश्वर-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग, तैयारी शुरू

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर से कनगाड़छीना तक 35 किमी हिस्से में बागेश्वर-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग को डबल लेन हो जाएगा।

काम जल्द होगा शुरू

मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय की मंजूरी मिल गई है। इसके बाद अब डबल लेन करने की तैयारी शुरू हो गई है। चौड़ीकरण की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। जल्द ही काम शुरू होने की उम्मीद है। पहले चरण में नगर के बिलौना से कनगाड़छीना तक 35 किमी हिस्से में सड़क को डबल लेन बनाया जा रहा है। चौड़ीकरण के बाद सड़क की चौड़ाई 10 से 11 मीटर हो जाएगी।

Exit mobile version