Site icon Khabribox

बागेश्वर: मार्च में बागेश्वर डिपो को 10 नई बसें मिलने की उम्मीद, मिलेगी राहत

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर रोडवेज डिपो को मार्च से 10 नई बसें मिल सकती हैं।

मार्च में 10 नई बसें मिलने की उम्मीद

मिली जानकारी के अनुसार इससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इस संबंध में बागेश्वर की विधायक पार्वती दास ने बताया कि डिपो को नई बस उपलब्ध कराने का मामला परिवहन निगम के जीएम के सामने उठाया गया है। जिसके बाद अब मार्च में 10 नई बस डिपो को मिलने की उम्मीद है। बताया है कि डिपो की 15 में से आठ बसें समय सीमा पूरी कर चुकी हैं। इन्हीं बसों से सेवाओं का संचालन किया जा रहा है। इससे यात्रियों की भी दिक्कतें बढ़ रही है।

Exit mobile version