Site icon Khabribox

बागेश्वर: बागेश्वर: पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिस के जवानों को दी श्रद्धांजलि, किया याद

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर जिले में आज पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिस के जवानों को याद किया गया। साथ ही उन्हें श्रद्ध सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

शहीद पुलिस जवानों को किया याद

इस मौके पर वक्ताओं ने अपने कर्तव्य के पथ पर अपना फर्ज निभाते हुए देश की सुरक्षा, संविधान द्वारा निर्मित कानून की रक्षार्थ हेतु अपने प्राणों की आहुति दे दी। इस अवसर पर शहीद पुलिस जवानों की आत्मा की शांति के लिये मौन रखकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। एक सितंबर 2022 से 31अगस्त 2023 तक पूरे देश में 189 पुलिस एवं अर्द्ध सैनिक बलों के अधिकारी, कर्मचारी मातृभूमि की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए हैं, जिसमें से उत्तराखंड पुलिस के चार अधिकारी, कर्मचारी भी अपने कर्तव्य का पालन करते हुए वीरगति को प्राप्त हो गए हैं।

यह लोग रहें मौजूद

इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर अंकित कंडारी, कपकोट शिवराज सिंह राणा , प्रतिसार निरीक्षक शिवराज सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version