Site icon Khabribox

बागेश्वर: सावधान: रिश्तेदार बताकर बुजुर्ग के साथ साइबर ठगी, खाते से ट्रांसफर करवा लिए 59 हजार की जमा-पूंजी

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। पहाड़ों में भी साइबर ठगों के मामलों में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। यह ठग मासूम जनता को अलग-अलग पैंतरे अपनाकर ठग रहें हैं।

पुलिस में दी तहरीर

एक ऐसा ही मामला कपकोट क्षेत्र से सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित वरिष्ठ नागरिक 71 वर्षीय नंदा बल्लभ भट्ट के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। इस अज्ञात ठग ने खुद को रिश्तेदार बताकर उन्हें फोन किया और बातचीत में भरोसा जीतने के बाद क्यूआर कोड भेजकर 59 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। बुजुर्ग को ठगी का पता तब चला जब उनके बैंक खाते से पैसे निकलने का मैसेज आया। इसके बाद उन्होंने तुरंत कपकोट थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

जांच कर रही पुलिस

उन्होंने कहा कि अज्ञात ने ऋषिकेश से उनका रिश्तेदार बताया। कहा कि उन्हें किसी ने पैसे भेजने थे, वह नहीं आ पा रहे हैं। जिसे वह उनके खाते में मंगा रहे हैं।
पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version