Site icon Khabribox

बागेश्वर: बाइक और केमू बस की हुई टक्कर, युवक घायल

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में कांडा मार्ग स्थित छाती के पास एक बाइक केमू बस से भिड़ गई।

युवक हुआ घायल

मिली जानकारी के अनुसार कठायतबाड़ा निवासी 23 वर्षीय मोहित आर्य पुत्र शिविर अपनी बाइक से बागेश्वर से कांडा की ओर जा रहा था। तभी छाती के पास केमू बस के साथ बाइक की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में मोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Exit mobile version