Site icon Khabribox

बागेश्वर: भाजयुमो जिला इकाई की हुई बैठक, संगठन को और मजबूत बनाने पर हुई चर्चा

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। भाजपा कार्यालय मंडलसेरा में भाजयुमो जिला इकाई की बैठक आयोजित हुई।

की यह अपील

जिसमें संगठन को पहले से भी और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। लोकसभा, नगर निकाय तथा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विजय पताका फहराने पर जोर दिया गया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत भौर्याल ने सभी कार्यकर्ताओं से अभी से कमर कसने की अपील की है।

यह लोग रहें मौजूद

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण,भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक गस्याल, प्रदेश कार्यक्रम संयोजक डॉ. सुधीर जोशी,मोहित कांडपाल, प्रदेश मंत्री रोहित ओझा, पूरन नगरकोटी, आदर्श कठायत, जिला महामंत्री राजेंद्र दानू आदि मौजूद रहे।

Exit mobile version