Site icon Khabribox

बागेश्वर: यहाँ नेपाली मजदूर का खून से लथपथ मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

बागेश्वर जिले के कपकोट से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत मुनार गांव में एक नेपाली मजदूर का खून से लथपथ शव बरामद हुआ है।

नेपाली मजदूर की हत्या-

जानकारी के अनुसार यहां किराए में रह रहे मजदूर 30 वर्षीय बुद्धि बहादुर पुत्र शेते बहादुर का शव कमरे में बरामद हुआ। जिसकी हत्या की गई है। वही साथ में रह रहा दूसरा नेपाली शराब के नशे में धुत था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दूसरे व्यक्ति को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version