Site icon Khabribox

बागेश्वर: जिले में खुलेगा ब्लड सप्रेशन यूनिट, मरीजों को मिलेगी यह राहत

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर जिले में अब जल्द ब्लड सप्रेशन यूनिट की सुविधा मिलेगी।

दिए यह निर्देश

जानकारी के अनुसार इस संबंध में बीते शनिवार को जिला अस्पताल के निरीक्षण पर पंहुची सचिव अनुराधा पाल ने निर्देश दिए हैं। कहा कि जिले में जल्द ब्लड सप्रेशन यूनिट खुलेगी। इससे लोगों को प्लेटलेट्स के लिए अन्य शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही कहा कि जल्द ही पहाड़ी जिलों में स्थायी सीएमएस की नियुक्ति की जाएगी। इसके अलावा बागेश्वर में ईएनटी और स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा 108 सुविधा को भी बेहतर किया जाएगा। कहा खोली में बन रहे क्रिटीकल केयर सेंटर को भी जल्द स्थापित किया जाएगा।

Exit mobile version