बागेश्वर जिले के तोपेर गांव में संदिग्ध अवस्था में पीआरडी जवान का शव मिला है। कल सुबह ग्रामीणों ने शव को देखा तो देखते ही देखते पूरे गांव में सनसनी मच गई।
महिलाओं को दिखा चोटी पर शव
बागेश्वर से खबर सामने आई है। बागेश्वर के तोपेर गांव में संदिग्ध अवस्था में पीआरडी जवान का शव मिला है । कल गुरुवार को तूपेर की चोटी पर व्यक्ति का शव दिखा तो महिलाओं ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी और गांव में सनसनी फ़ैल गई । ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
नवंबर 2022 तक पीआरडी में कार्यरत था जवान
मृतक की शिनाख्त 46 वर्षीय खुशाल राम पुत्र मोहन राम मूल निवासी कपकोट के रूप में हुई है। मृतक नवंबर 2022 तक पीआरडी में कार्यरत था।पुलिस ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी ।परिजनों ने बताया कि खुशाल 11 फरवरी 2023 से लापता था। मृतक का एक पुत्र है, जो कांडा में ही आईटीआई करता है।