Site icon Khabribox

बागेश्वर: बदलते मौसम में बढ़ रहे सर्दी, खांसी की समस्याओं के साथ बीपी, शुगर के मरीज

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। मौसम में पल-पल बदलाव हो रहा है। ऐसे में लोगों की सेहत पर भी असर पड़ रहा है।

मौसम में पल-पल बदलाव

जानकारी के अनुसार महिलाओं बदलते मौसम में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं लेकर लोग अस्पताल पंहुच रहें हैं। जिसमें आम सर्दी, खांसी की समस्याओं के साथ बीपी, शुगर के मरीज भी ओपीडी में जांच के लिए पहुंच रहे हैं। ठंड अधिक होने के कारण बच्चों का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। अधिकतर बच्चों में बुखार, खांसी की समस्या देखने को मिल रही है। ऐसे में चिकित्सकों ने लोगों को ठंड से बचने की सलाह दी है।

Exit mobile version