Site icon Khabribox

बागेश्वर: एसआईआर प्रशिक्षण में बोले सीडीओ आरसी तिवारी, कहा- “मतदाता सूची में त्रुटि या शिथिलता बर्दाश्त नहीं”

बागेश्वर: बागेश्वर में मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी ने मंगलवार को तहसील सभागार में आयोजित एसआईआर प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

दी यह जानकारी

इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे समस्त प्रशिक्षणार्थियों से संवाद किया और प्रशिक्षण की बारीकियों पर विस्तार से चर्चा की। सीडीओ तिवारी ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि एसआईआर से संबंधित तकनीकी व व्यावहारिक जानकारी वर्तमान कार्यप्रणाली को पारदर्शी और सुदृढ़ बनाने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी से पूरी गंभीरता के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने और सीखी गई बातों को धरातल पर उतारने को कहा। उन्होंने कहा इस पूरे अभियान का एकमात्र और मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ​ कोई भी पात्र मतदाता वोटर लिस्ट में नाम दर्ज होने से न छूटे। ​कोई भी ऐसा अपात्र व्यक्ति उसका नाम मतदाता सूची में शामिल न रहे। कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों की जिज्ञासाओं को सुना और मौके पर ही उनका निराकरण भी किया।

रहें मौजूद

इस दौरान उपजिलाधिकारी प्रियंका रानी, तहसीलदार रीतू गोस्वामी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version