Site icon Khabribox

बागेश्वर: चौथी बार विधायक बनने वाले चंदन दास ने मंदिरों में पूजा -अर्चना कर मतदाताओं का आभार व्यक्त किया

बागेश्वर सुरक्षित विधानसभा सीट से चौथी बार विधायक बनने वाले चंदन दास ने शुक्रवार को सुबह बागनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की तथा
मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। चंदन दास गुरुवार को विजयी होने के बाद जलूस में रहे।

बागनाथ मंदिर पहुंचे तथा पूजा अर्चना की

इसके बाद वे अपने आवास में गए तथा अल्प विश्राम किया। उनके घर में देर रात तक समर्थक उन्हें बधाई देने के लिए पहुंचते रहे। शुक्रवार की सुबह विधायक चंदन दास बागनाथ मंदिर पहुंचे तथा पूजा अर्चना की ।

मतदाताओं का आभार व्यक्त किया

इसके बाद नगर में कार्यकर्ताओं से मिलते हुए गरूड़ गए जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मतदाताओं का आभार व्यक्त किया तथा वहां स्थित मंदिरों में दर्शन करके प्रदेश की खुशहाली की कामना की। उन्होंने बताया कि वे शनिवार को देहरादून रवाना होंगे।

Exit mobile version