Site icon Khabribox

बागेश्वर: नगर का कूड़ा एकत्र कर माल्ता में फेंका, लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर में नगर का कूड़ा एकत्र कर माल्ता में फेंके जाने पर दफौट क्षेत्र के लोगों ने नाराजगी जताई है।

कहीं यह बात

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को माल्ता व आसपास के लोग दफौट संघर्ष समिति के बैनर तले जिला मुख्यालय पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। सभा में वक्ताओं ने कहा कि नगर पालिका नगर का कूड़ा एकत्र कर माल्ता में बगैर अनुमति के डाल रहा है। दिनभर कूड़ा जल रहा है। इसका काला धुआं लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।

आंदोलन की चेतावनी

साथ ही कहा कि वर्ष 2017 में क्षेत्र के  लोगों ने मौके पर टैंट लगाकार आंदोलन किया। तब उन्हें आश्वस्त किया गया था कि जल्द कूड़ा दूसरी जगह डाला जाएगा, लेकिन छह साल बीत जाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। कहा समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Exit mobile version