उत्तराखंड में भारी बारिश काफी तबाही मचा रहीं हैं। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कहीं बाढ़ आने ने, कहीं बादल फटने से तो कहीं भूस्खलन से तबाही की भयावह तस्वीरें सामने आ रहीं हैं। जो दिल को झकझोर रहीं हैं।
खेत नष्ट, सड़कें क्षतिग्रस्त
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रूद्रप्रयाग, चमोली व टिहरी के बाद अब बागेश्वर में भी बादल फटने से हाहाकार मचा हुआ है। कपकोट में बादल फटने से काफी तबाही मची है। जिसमें अब तक दो की मौत की सूचना है। वहीं तीन लापता हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक बागेश्वर जिले के कपकोट विकासखण्ड में बीती रात बादल फटने की घटना हुई। आपदा की चपेट में आए दो परिवारों के घर मलबे में दब गए। जिसमें ग्राम पौंसारी के खाई जर तोक में बादल फटने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग अब भी लापता हैं। इस हादसे में बसंती देवी और बचुली देवी के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि रमेश चंद्र जोशी, उनका बेटा गिरीश और पूरन जोशी लापता बताए जा रहे हैं। वहीं रमेश चंद्र का बेटा पवन सुरक्षित बच गया। लगातार हो रही बारिश से सरयू और गोमती नदियां उफान पर हैं। 03 व्यक्तियों के लापता होने पर SDRF टीम द्वारा स्थानीय पुलिस, फायर सर्विस, NDRF इत्यादि के साथ सर्च एवं रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। भारी मलबे से खेत बह गए हैं, पशुहानि हुई है, और गाँव की पुलिया तथा सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
राहत कार्य जारी
डीएम ने कहा कि आपदा प्रभावित गांव पौसारी में राहत बचाव कार्य जारी है। डीएम ने कहा कि आपदा प्रभावित गांव पौसारी में राहत बचाव कार्य जारी है। बादल फटने से दो परिवार के दो महिलाओं की मौत हो गई हैं, जबकि अभी तीन पुरुष लापता हैं।