Site icon Khabribox

बागेश्वर: कपकोट में कीवी उत्पादन पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जताई प्रसन्नता, रोजगार से जोड़ने की अपील की

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। बागेश्वर के कपकोट में कीवी उत्पादन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

सीएम को भेंट किए यह उत्पाद

मिली जानकारी के अनुसार गत दिनों कपकोट के विधायक सुरेश गड़िया के नेतृत्व में उद्यान विभाग ने मुख्यमंत्री को देहरादून में उत्पादित कीवी फल व उससे बनी जैम, चटनी, स्क्वैश व अचार भेंट किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि काश्तकारों के प्रयासों से  वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा मिल रहा है। साथ ही उन्होंने इसे रोजगार के साथ जोड़ने की अपील की है।

यह लोग रहें उपस्थित
 
इस दौरान सहायक उद्यान अधिकारी कुलदीप जोशी, सहायक विकास अधिकारी उद्यान शैलेश तिवारी, उद्यान सहायक कुंदन दानू आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version