Site icon Khabribox

बागेश्वर: विद्यालय का निर्माण कार्य मानक और समय से करें पूरा- डीएम

बागेश्वर से जुड़ी खबर सामने आई है। जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने शुक्रवार को निर्माणाधीन केंद्रीय विद्यालय भवन का निरीक्षण किया।

डीएम ने दिए यह निर्देश

इस मौके पर उन्होंने कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता के साथ कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। कार्यदायी संस्था के अभियंता से केंद्रीय विद्यालय भवन की ब्लू प्रिंट के जानकारी ली। विद्यालय का निर्माण कार्य मानक और समय से पूरा करने को कहा। कांडाधार के पास कार्यदायी संस्था सीपीडब्ल्यूडी डिवीजन अल्मोडा 1.6 हेक्टेयर क्षेत्र में 24 करोड़ की लागत से केंद्रीय विद्यालय भवन का नव निर्माण कर रहा है। इसके अतिरिक्त खेल मैदान, टाइप वन और टाइप फोर आवासीय भवन सहित अन्य कार्य भी किए जा रहे हैं।

यह लोग रहें उपस्थित

इस निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य चंद्रशेखर तिवारी, राजीव पाठक, अवर अभियंता सीपीडब्ल्यूडी दीपक चमोली आदि उपस्थित रहें।

Exit mobile version